बृजेश चौधरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बने जिला मंत्री, समर्थकों में खुशी की लहर!

महराजगंज राजनीति

महराजगंज। जन प्रहरी न्यूज़ भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में नई जिला कार्यसमिति का गठन किया है। इसी क्रम में घुघली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर शिवाला निवासी पूर्व ग्राम प्रधान बृजेश चौधरी को भाजपा महराजगंज पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला मंत्री मनोनीत किया गया है।
36 सदस्यीय जिला कार्यसमिति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
उनके मनोनयन पर इंद्रजीत गिरी, योगेंद्र चौधरी, सूर्यनारायण पटेल, रामअशीष पटेल, अरुण पटेल, राजकुमार विश्वकर्मा, गणेश गिरी, रामदास चौधरी सहित अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बृजेश चौधरी के मनोनयन को क्षेत्र में भाजपा संगठन के लिए एक नई जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *