श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती

महराजगंज राजनीति

महराजगंज घुघली में रविवार को समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दीनबंधु उर्फ दीप यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम में दीनबंधु यादव ने नेताजी के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन, समाजवादी विचारधारा और समाज के कमजोर एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया। पप्पू यादव ने कहा कि नेताजी का सादा जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण सदैव लोगों को प्रेरित करता रहेगा।इस अवसर पर डॉ. श्यामदेव शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू यादव, सुरेश रावत, विनोद वर्मा, विजय यादव, केसी पांडेय, बबलू विश्वकर्मा, सूरज यादव, सीतू जायसवाल, महबूब आलम, सुनील यादव, राम लखन भारती, आनंद रावत, बबलू यादव सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *