जन प्रहरी न्यूज़
महराजगंज जनपद के लिए गौरव का क्षण उस समय बन गया, जब उपेन्द्र कुमार पटेल जी को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जिला महाराजगंज के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने की खबर उनके पैतृक गांव रुद्रापुर पहुँची। सूचना मिलते ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और उत्साह का माहौल बन गया।
ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की तथा उपेन्द्र कुमार पटेल जी के उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ कीं। गांव में देर तक बधाइयों का सिलसिला चलता रहा।
इस अवसर पर परिवारजनों के साथ ग्राम प्रधान आज़ाद पटेल, सुग्रीव दुबे, अशोक दुबे, अभिमन्यु दुबे, विवेक दुबे, संदीप साहनी, वरुण शर्मा, दीपक गौंड, पीयूष, विपुल सहित सैकड़ों ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त किया। सभी ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का क्षण बताया।
ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि उपेन्द्र कुमार पटेल जी अपने सशक्त नेतृत्व और समर्पित कार्यशैली से शिक्षकों की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाएंगे तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
