महराजगंज। जन प्रहरी न्यूज़ व्यापारी हितों की मजबूती और संगठनात्मक विस्तार को गति देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महाराजगंज की जिला कमेटी की बैठक सत्र 2026-27 एवं 2027-28 के लिए आयोजित की गई। बैठक जिला प्रभारी अजय राज कसौधन की देखरेख तथा जिला अध्यक्ष अनिल कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
जिला कमेटी की उपस्थिति में सर्वसम्मति से विचार-विमर्श के उपरांत जनपद की 8 इकाइयों के अध्यक्षों की घोषणा की गई। घोषित नाम इस प्रकार हैं—
सदर से राहुल जायसवाल, पनियरा से दिलीप कसौधन, सिसवा से शिबू खान, घुघुली से दीपक कश्यप, सिंदुरिया से विद्याभूषण गुप्ता, निचलौल से समय कसौधन, बागापार से सुरेश गुप्ता तथा भिटौली से मानवेंद्र द्विवेदी को नए सत्र के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक में सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि वे दो सप्ताह के भीतर अपनी-अपनी कार्यकारिणी का गठन कर उसकी सूची जिला कमेटी को सौंपें, ताकि संगठनात्मक कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय धामिया, जिला संरक्षक संजय पांडेय, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुड्डू तिवारी सदरे आलम, युवा जिला अध्यक्ष डॉ. सूरज सिंह, जिला उपाध्यक्ष अभय श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री हरिद्वार गुप्त, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र गुप्ता, बागापार से अशोक गौड़, घुघुली से प्रिंस जायसवाल, भिटौली से सुमित चौरसिया एवं कुशल वर्मा, सिंदुरिया से नवल किशोर जी, अवनीश पटेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन में अवसर बारी-बारी से सभी कार्यकर्ताओं को मिलना चाहिए, तभी संगठन सशक्त और सक्रिय बनता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापारी हितों की रक्षा करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
