आरके एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

महराजगंज

भिटौंली/महराजगंज । विकासखण्ड परतावल के धर्मपुर चौराहा स्थित आर.के. एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल में शुक्रवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल रहा।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक आरके साहनी के साथ उदय शंकर मौर्या, लाल साहब पटेल, अरविंद पटेल, राहुल शर्मा, गौरव मद्धेशिया, विष्णु साहनी, निजानंद चौधरी, शिल्पा शर्मा, नम्रता श्रीवास्तव, प्रीति यादव, सोनाली जायसवाल एवं तनुजा चौधरी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *