भिटौली: सिसवा मुंशी से बेलवा बुजुर्ग मार्ग पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, दर्जनों वाहनों का चालान

महराजगंज

महराजगंज। जन प्रहरी न्यूज़ अनुज राज थाना भिटौली क्षेत्र के अंतर्गत सिसवा मुंशी चौकी पर तैनात *चौकी प्रभारी रुपेश कुमार पाल* ने पुलिस टीम के साथ गुरुवार को सिसवा मुंशी से बेलवा बुजुर्ग मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

चौकी प्रभारी रुपेश कुमार पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य मार्ग पर  आने-जाने वाले सभी दोपहिया व चार पहिया वाहनों की सघन तलाशी ली।

इस दौरान बिना हेलमेट, बिना कागजात, बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी और तेज रफ्तार में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दर्जनों वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत ई-चालान किया गया।

चौकी प्रभारी रुपेश कुमार पाल ने बताया कि यह अभियान सड़क हादसों को रोकने और आम जनता में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से चलाया गया है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *