मेधावियों को मिला सम्मान खिले चेहरेमधु व साइमा अव्वल

महराजगंज


भिटौली/महराजगंज:जन प्रहरी न्यूज़
घुघली क्षेत्र के पकड़ी बिशुनपुर बेलहिया स्थित राबिया पब्लिक स्कूल में अंतरविद्यालयी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें 300 से अधिक  विद्यार्थियों  ने भाग लिया।
जूनियर वर्ग में मधु कुमारी प्रथम, महफूज खान द्वितीय व सृष्टि पटेल तृतीय रहीं। प्राइमरी वर्ग में साइमा सिद्दीकी प्रथम, सैफ सिद्दीकी द्वितीय व अबूजर खान तृतीय रहे।
मुख्य अतिथि प्रेम शंकर सिंह व विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश जायसवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रथम  स्थान प्राप्त मधु कुमारी व साइमा सिद्दीकी को रेंजर साइकिल, द्वितीय को स्टैंड फैन व तृतीय को डिनर सेट दिया गया। अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सूरज चौधरी प्रबंधक अजवाथ सिद्दीकी, मोहम्मद अरशद,सुदर्शन, शबनम शेख,सिंधु, तमन्ना रुखसार, काजल,प्रीति आदि शिक्षक शिक्षिकाएं व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *