भिटौली महराजगंज:अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त को गोरखपुर के फल मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक भिटौली सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे गैंगस्टर एक्ट में वांछित धनंजय 22 वर्ष पुत्र संजय डोम निवासी पहुनवा टोला बेलघाट, थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध हत्या के प्रयास, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा गैंगस्टर एक्ट के तहत भी उसके विरुद्ध कार्रवाई की गई थी और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय सहित उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव तथा थाना भिटौली के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
