परतावल के राजवीर सिंह का इंडियन टी-10 चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर।

महराजगंज

परतावल, महराजगंज।नगर पंचायत परतावल निवासी युवा क्रिकेटर राजवीर सिंह का चयन प्रतिष्ठित इंडियन टी-10 चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गोरखपुर स्थित पूर्वांचल स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित चयन प्रक्रिया में करीब 2000 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था, जिनमें शानदार प्रदर्शन करते हुए राजवीर सिंह ने टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की।

राजवीर सिंह ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। उनके हरफनमौला खेल और बेहतरीन प्रतिभा के दम पर उन्हें इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए चुना गया है।

राजवीर की इस उपलब्धि से उनके परिवार, मित्रों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वह आगामी प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर महराजगंज जनपद और उत्तर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

स्थानीय खेल प्रेमियों का कहना है कि राजवीर सिंह की सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और इससे खेलों के प्रति उनका उत्साह और बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *