बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद।

महराजगंज

परतावल। बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बजरंग शाखा परतावल की ओर से परतावल बाजार स्थित दुर्गा मंदिर एवं हनुमान मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रत्येक मंगलवार की भांति धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई। सर्वप्रथम हनुमान चालीसा का पाठ, हनुमान जी की आरती, मां दुर्गा की स्तुति तथा गायत्री मंत्र का पांच बार सामूहिक उच्चारण किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद एवं भंडारे का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सतीश कुमार जायसवाल, डॉ. बैजनाथ यादव, अमित वर्मा, रमेश मद्धेशिया, गंगाधर जायसवाल, प्रभाशंकर मद्धेशिया, संतोष कुमार मद्धेशिया, रविंद्र कुमार गुप्ता, माखन भंडारी, राधेश्याम प्रजापति, विजय जायसवाल, द्वारका वर्मा, जयप्रकाश मद्धेशिया, अंकुर सराफ, पवन गुप्ता, छविनाथ मद्धेशिया, बाल स्वयंसेवक आर्यन पांडे, विकास सिंह सहित अनेक स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया।
अध्यक्षता कर रहे काशीनाथ सिंह ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज में एकता, सद्भाव और सेवा की भावना को बल मिलता है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *