दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी

अपराध महराजगंज



जन प्रहरी न्यूज़ , भिटौली।
भिटौली थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में घर के दरवाजे पर खड़ी बाइक बीती रात अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित सोनू जायसवाल ने भिटौली पुलिस को तहरीर देकर बाइक बरामद करने और कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित के अनुसार, उसने अपनी बाइक 19 सितंबर की रात घर के दरवाजे के पास खड़ी की थी। सुबह उठने पर बाइक गायब मिली। आसपास और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चल सका।

पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर बाइक बरामद करने की मांग की है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *