भिटौंली, महराजगंज :जन प्रहरी न्यूज़ पूर्वांचल किसान शिक्षा समिति भैंसा-भिटौली की नई प्रबंधकारिणी का चुनाव 18 सितंबर 2026 शुक्रवार को गोरखपुर में सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स, गोरखपुर मंडल भूपेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। कई महीनों से लंबित चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।संस्था द्वारा संचालित दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज, प्रयाग नगर, महराजगंज के प्रबंधक पद पर सुधा मिश्रा पत्नी उपेंद्र मिश्र (एआरपी, बेसिक शिक्षा परिषद) तथा अध्यक्ष पद पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि गोरखपुर/भाजपा जिला मंत्री महाराजगंज ठाकुर प्रसाद रौनियार को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इसके अलावा उप प्रबंधक और उपाध्यक्ष समेत कुल चार पदाधिकारियों तथा सात सदस्यों का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ।नई प्रबंधकारिणी के गठन से संस्था से जुड़े लोगों में उत्साह है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संस्था के प्रति पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज को शैक्षिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
