कबड्डी महासंग्राम का हुआ आगाज
गनेशपुर ने महाराजगंज को 27 पॉइंट से दी शिकस्त

खेल महराजगंज


भिटौली महराजगंज: जन प्रहरी न्यूज़ विकासखंड घुघली के गनेशपुर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच वाईबीसी क्लब गनेशपुर एवं महाराजगंज के बीच खेला गया। खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए गनेशपुर की टीम ने 36 प्वाईंट अपने खाते में अर्जित की। जवाब में महाराजगंज की टीम ने मात्र 9  प्वाईंट पर सिमट गई। इस तरह गनेशपुर की टीम ने महाराजगंज को 27 पॉइंट से हराकर खेल का शानदार आगाज किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय कुमार गुप्ता उर्फ लल्ला भैया ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कबड्डी हमारे देश की संस्कृति एवं सभ्यता की धरोहर है। ऐसे खेल के आयोजन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है एवं उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रमेश कनौजिया, डॉ सोहराब खान, आशीष शुक्ला,  एजाज खान, रमेश वर्मा, अब्दुल गनी, संजय पांडेय सहित सैकड़ो की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *