परतावल/महराजगंज। जन प्रहरी न्यूज़
( संपादक-आनन्द कुमार पाण्डेय )
नगर पंचायत परतावल स्थित पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह के दौरान पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के संरक्षक धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम और अनुशासन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन करने की प्रेरणा दी और अभिभावकों से बच्चों के मार्गदर्शन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
विद्यालय की प्रबंधक जयंती त्रिपाठी ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि शिक्षा के माध्यम से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने शिक्षकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पठन-पाठन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लक्ष्य के साथ निरंतर कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन मृत्युंजय उपाध्याय नवल ने किया। इस दौरान उन्होंने अपनी कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी प्रदान कर मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
समारोह में प्रधानाध्यापक डॉ. दीनबंधु शुक्ल, विज्ञान संकाय प्रभारी आनन्द सोनी, खेल अध्यापक नवी आलम, परमेंद्र वर्मा, अजय कुमार सैनी, रजत त्रिपाठी, सोनू विश्वकर्मा, ज्योति श्रीवास्तव, प्रीति सिंह, अनीता त्रिपाठी, सरिता उपाध्याय, बेबी सिंह, आंचल, काजल, आलोक उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, महेन्द्र यादव सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।
समारोह का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां छात्रों के चेहरे पर सम्मान मिलने की खुशी साफ झलक रही थी।
