“हम एक और हमारी सोच एक “पर आधारित आरके एकेडमी स्कूल में जी.के. कंपटीशन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महराजगंज


भिटौली/ महाराजगंज
जन प्रहरी न्यूज़
परतावल ब्लॉक के धरमपुर चौराहा पर स्थित आर. के. एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज दिनांक 22. 3.26 को जीके प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता आरके अकेडमी स्कूल के तरफ से आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के अंतरविद्यालयी   बच्चे प्रतिभाग किये। कक्षा तीन से लेकर कक्षा 12 तक के बच्चों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से कराया गया है। इस परीक्षा का परीक्षा फल निम्न प्रकार है। प्राथमिक स्तर पर आद्विक श्रीवास्तव आरके अकेडमी स्कूल से विजेता रहे। सीनियर स्तर पर गायत्री देवी इंटर कॉलेज देउरवां  से अमन वर्मा। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में वार्ड नंबर 37 से जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी एवं रिटायर्ड फौजी मनोज निषाद ने कार्यक्रम में बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए अपने संबोधन में असफलता को लेकर निराश न होने का मंत्र दिया । विद्यालय के प्रबंधक आर .के. साहनी, उदय शंकर मौर्य, गौरव मद्धेशिया, राहुल शर्मा, विष्णु साहनी, अरविंद पटेल, लाल साहब पटेल, कमलेश ,महेश कुमार, प्रतिभा श्रीवास्तव, नम्रता श्रीवास्तव, आस्था मद्धेशिया, सुधा शर्मा, तनुजा, सोनाली, प्रिती यादव आदि लोग मौके पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *