
परतावल, महराजगंज।जन प्रहरी न्यूज़ ब्लॉक अध्यक्ष राजू प्रसाद के नेतृत्व में पंचायत सहायकों ने खंड विकास अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन को एडीओ समाज कल्याण अधिकारी श्याम सुन्दर तिवारी ने प्राप्त किया।
ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री, सर्वे, आयुष्मान योजना समेत कई अतिरिक्त कार्यों के चलते उन्हें दिन-रात फील्ड में काम करना पड़ रहा है। आरोप लगाया गया कि अन्य विभागों द्वारा भी उन पर दबाव बनाकर कार्य कराया जाता है, जबकि वे पंचायत राज विभाग के अंतर्गत कार्यरत हैं।
सहायकों ने कहा कि उनका मानदेय समय से नहीं मिल रहा है, जिससे आर्थिक समस्याएं बढ़ रही हैं। फील्ड में लगातार व्यस्त रहने के कारण पंचायत भवन नियमित रूप से नहीं खुल पाता, जिससे गलतफहमियां और शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि पंचायत सहायकों में 60 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं, जिन्हें देर रात तक कार्य करना पड़ता है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है।
पंचायत सहायकों ने करीब 6000 रुपये मासिक मानदेय को बेहद कम बताते हुए इसे बढ़ाने की मांग की। साथ ही कार्यों का स्पष्ट बंटवारा, अन्य विभागों के दबाव को समाप्त करने तथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।
अंत में सहायकों ने प्रशासन से समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की अपील की।
इस दौरान शुभम पाण्डेय, मोनी, अनुराधा, कैसर जहाँ, सविता यादव, अन्नपूर्णा पटेल, मोहसिन खान, गरिमा दुबे, सबिदा खातून, पूजा, आफरीन, नसीमा खातून, रुसदा परवीन, अमृता भारती, आशीष कुमार, सीमा वर्मा, मेनका निषाद, निरमा गौतम समेत दर्जनों पंचायत सहायक मौजूद रहे।
