बसंतपुर की प्रधान ने दिल्ली में महिला पंचायत प्रतिनिधियों का किया प्रतिनिधित्व

महराजगंज


भिटौली/महराजगंज। जन प्रहरी न्यूज़
विकास खंड घुघली के ग्राम बसंतपुर की ग्राम प्रधान अनामिका सिंह ने 11 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित “सशक्त पंचायत नेत्री अभियान” में प्रतिभाग कर जनपद महराजगंज का प्रतिनिधित्व किया। यह कार्यक्रम पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा महिला पंचायत प्रतिनिधियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
इस अभियान में अनामिका सिंह ने अपने गांव और जनपद की ओर से सहभागिता करते हुए महिला नेतृत्व, ग्रामीण विकास तथा पंचायतों में महिलाओं की भूमिका को लेकर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आई महिला पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
ग्राम प्रधान अनामिका सिंह ने कहा कि इस तरह के अभियान से महिला जनप्रतिनिधियों को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है, जिससे वे अपने गांव के विकास में और अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकें।
यह अभियान महिला पंचायत प्रतिनिधियों की नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने और उन्हें ग्रामीण विकास की मुख्यधारा में आगे बढ़ाने की एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *