बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो घायल, मचा हड़कंप

महराजगंज



जन प्रहरी न्यूज़
महराजगंज। शिकारपुर मार्ग पर शाही मेडिकल स्टोर के सामने देर रात लगभग 8 बजे सायं रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश पुत्र खूब लाल (उम्र 48 वर्ष), निवासी बरावाविद्यापति थाना कोतवाली, अपनी ई-रिक्शा से महाराजगंज की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो (नंबर UP56H6680) ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार राजेश सहित उनके रिश्तेदार रामदयाल पुत्र जिनको प्रसाद (उम्र लगभग 45 वर्ष), निवासी बोदरवार थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर शिकारपुर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव मय अनूप तिवारी सहित मौके पर पहुंचे 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखी। साथ ही, यातायात को भी सुचारू रूप से चालू कर दिया गया।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *