भिटौली/महराजगंज।
जन प्रहरी न्यूज़
थाना भिटौली परिसर में आज एसडीएम सदर एवं सीओ सदर जयप्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं कानून व्यवस्था के अनुरूप मनाने को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए।
अधिकारियों ने उपस्थित सम्भ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि किसी भी प्रकार का भेदभाव, अफवाह या अशांति फैलाने वाली गतिविधियों से दूर रहें और समाज में भाईचारा बनाए रखें। प्रशासन ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुरूप त्योहार मनाए जाने पर पुलिस-प्रशासन का पूरा सहयोग रहेगा।
साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि कोई व्यक्ति शासन के निर्देशों का उल्लंघन करता है या त्योहारों में खलल डालने की कोशिश करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शासन स्तर से स्पष्ट निर्देश हैं कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में सदर एसडीएम, सदर सीओ दिनेश कुमार मिश्रा, थाना अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, उपनिरीक्षक सच्चिदानंद शुक्ला, दिनेश चंद कुशवाहा, चौकी इंचार्ज यदुवीर सिंह, हेड कांस्टेबल संजय श्रीवास्तव, सोनू यादव, विद्यासागर सहित ग्राम प्रधान मोहम्मद हुसैन, सुग्रीव प्रसाद जायसवाल, इसहाक अली, शेषमणि गौतम, विनोद पासवान, दीपू तिवारी, रामपरीखन, मनोज निषाद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे को बनाए रखना रहा।
