हत्या के प्रयास मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, महिला भी शामिल

महराजगंज


महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को दो पुरुषों एवं एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमलेश गुप्ता (46), मुकेश गुप्ता (26) तथा पूजा (26) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 4 मार्च 2026 को हुई एक घटना के संबंध में की गई। आरोप है कि आरोपियों ने वादिनी के बेटे कमलेश यादव को अपने घर बुलाया और जान से मारने की नीयत से उसके साथ मारपीट कर उसे फेंक दिया। घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर श्यामदेउरवा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों में कमलेश गुप्ता पुत्र रामप्रीत एवं मुकेश गुप्ता पुत्र रूदल गुप्ता निवासी नटवा जंगल टोला भरटोलीया, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज के रहने वाले हैं। वहीं तीसरी आरोपी पूजा पत्नी सूरज गुप्ता मूल रूप से महेसरा, चिलुआताल जनपद गोरखपुर की निवासी बताई गई है, जो वर्तमान में नटवा जंगल टोला भरटोलीया में रह रही थी।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद, उपनिरीक्षक चंद्रपाल यादव, कांस्टेबल अविनाश सिंह, कांस्टेबल रोहित यादव एवं महिला कांस्टेबल प्रतिमा सिंह शामिल रहीं। पुलिस ने आरोपियों को नटवा जंगल गांव से गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *