अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक घायल, चालक फरार
परतावल /महराजगंज
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने दो अलग-अलग स्थानों पर बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पांच युवक घायल हो गए, जबकि ट्रक चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार सभी युवक पपरतावल से महादेव की तरफ जा रहे थे। महादेव चौराहे से पहले अज्ञात ट्रक ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और कुछ दूरी पर दूसरी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अरबाज खान, शिवम, वसीम तथा एक अन्य शिवम घायल हो गए। घायलों में शिवम महादेव के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि अरबाज खान जादू पिपरा तथा वसीम बरगदही गांव के निवासी हैं।जिसमे घायलों को तत्काल वसीम वारसी ने सुरक्षित स्थान पर उसके बाद परिजनों सूचना देना प्रारम्भ किया
घटना की सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भिजवाया, जहां से उन्हें गोरखपुर उपचार के लिए भेज दिया गया।
पुलिस ने अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
