Uncategorized


  परतावल  / महराजगंज। ईद-उल-फितर पर्व के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शनिवार को डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसपी सोमेंद्र मीणा ने श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों का उद्देश्य पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना रहा।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तैनात पुलिस बल एवं संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि नमाज के दौरान कानून-व्यवस्था हर हाल में बनाए रखी जाए और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।
अधिकारियों ने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया गया।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कुमार, नायब तहसीलदार पंकज शाही, एसओ अभिषेक सिंह समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *