मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस की विशाल पदयात्रा, मजदूरों की उमड़ी भीड़

Uncategorized

निचलौल (महराजगंज)।    जन प्रहरी न्यूज़
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत सोमवार को निचलौल में एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा बाली इंटर कॉलेज से आरंभ होकर चौक तिराहा, तहसील गेट एवं मुख्य चौराहा होते हुए मंडी परिषद परिसर पहुंची, जहां यह एक जनसभा में तब्दील हो गई।
पदयात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवेक्षक एवं नि. प्रदेश महासचिव अवधेश सिंह ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों श्रमिकों के जीवन का सहारा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार द्वारा लाए जा रहे प्रावधान श्रमिक विरोधी हैं। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस सरकार द्वारा लागू की गई पुरानी मनरेगा व्यवस्था को बहाल किया जाए।
जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने में महराजगंज जनपद में 30 से अधिक जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। पदयात्रा में मनरेगा मजदूरों की बड़ी संख्या में भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि ग्रामीण श्रमिक अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हैं।
पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी एवं शरद सिंह बबलू ने कहा कि कोरोना काल जैसी भीषण त्रासदी में जब रोजगार के साधन बंद हो गए थे, तब मनरेगा ने गांवों में काम देकर गरीबों के खातों में सीधे धन पहुंचाया और परिवारों को सहारा दिया। उन्होंने आशंका जताई कि यदि योजना को कमजोर किया गया तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विपरीत असर पड़ेगा।
सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता शरदेंदु पांडे ने की, जबकि संचालन मनरेगा प्रभारी कपिल देव शुक्ला ने किया। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनीत सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मजदूरों ने हरी पट्टी बांधकर पदयात्रा में भाग लिया।
कार्यक्रम में सदामोहन उपाध्याय, विनोद सिंह, जय प्रकाश लाल, गोपाल शाही, राजन शुक्ला, यू.पी. सिंह, राम बहादुर सिंह, चंद्रजीत भारती, राम नारायण प्रसाद, यंत्री प्रसाद मौर्य, हृदय नारायण पांडे, चंदन तिवारी, बख्शीस अली, अफजल अब्बासी, जाहिर खान, हरिकेश पटेल, आनंद कन्नौजिया, दिनेश यादव, उमेश साहनी, रुद्र नाथ द्विवेदी, राजेंद्र प्रसाद, तेज बहादुर पांडे, हरिलाल भारती, गोवर्धन प्रसाद, यूसुफ अंसारी, जलालुद्दीन अंसारी, इनायत खान, इसरार खान, मनव्वर अली, जावेद खान, इंद्रमणि यादव, रविंद्र राय, अभय मणि त्रिपाठी, किरण देवी, संध्या भारती, पुनीता देवी, मनसा देवी सहित सैकड़ों की संख्या में मनरेगा मजदूर एवं किसान उपस्थित रहे।
पदयात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और अंत में मनरेगा को सशक्त बनाए रखने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने की घोषणा की गई।

जन प्रहरी न्यूज़  संपादक आनन्द कुमार पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *