मोहर्रम को लेकर भिटौली पुलिस ने की पीस कमेटी की बैठक, ताजियादारों से किया संवाद

महराजगंज
  1. भिटौली, महराजगंज।

आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को भिटौली थाना क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले गांव बलुआ एवं छपिया में प्रशासन द्वारा विशेष तैयारी की गई। इस क्रम में ग्राम सचिवालय बलुआ में ताजियादारों एवं गणमान्य लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने ताजियादारों से संवाद स्थापित कर मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को उच्चाधिकारियों के आदेशों एवं सुरक्षा संबंधी निर्देशों से भी अवगत कराया।

इसके बाद अधिकारियों ने मोहर्रम जुलूस के प्रस्तावित मार्ग तथा आयोजन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जुलूस मार्ग पर सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित लोगों से चर्चा की गई।

बैठक में ग्राम प्रधान जुबेर अहमद, नबीउल्लाह खान, इरफान सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वहीं पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम का पर्व आपसी सद्भाव और शांति का प्रतीक है तथा सभी के सहयोग से इसे सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *