शिव मंदिर की यज्ञशाला में 15 कबूतरों की संदिग्ध मौत, जहरीला दाना खिलाने की आशंका से मचा हड़कंप

अपराध महराजगंज

भिटौली। जन प्रहरी न्यूज़ भिटौंली बरियारपुर टोला बगहिया स्थित शिव मंदिर परिसर की अर्धनिर्मित यज्ञशाला में एक साथ 15 कबूतर मृत मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मंगलवार रात कबूतरों के मृत पड़े होने की जानकारी बुधवार सुबह हुई, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट  गई।
मृत कबूतरों के आसपास गेहूं के दाने बिखरे मिले, जिसे लेकर ग्रामीणों ने आशंका जताई कि दानों में किसी दवा या जहरीले पदार्थ का मिश्रण हो सकता है। ग्रामीणों का दावा है कि दाना खाने के बाद ही कबूतरों की मौत हुई होगी। हालांकि, मौत की असली वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
घटना की सूचना मिलते ही भिटौली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एजाज अहमद ने बताया कि चिकित्सकों की टीम मौके पर भेजी गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल 15 कबूतरों की एक साथ मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *