गला दबाकर की गई वृद्ध महिला की हत्या
भतीजा ही निकला महिला का हत्यारा:जन प्रहरी न्यूज़

महराजगंज


भिटौली महराजगंज|जन प्रहरी न्यूज़
भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरौली टोला अजमतपुर में 6 मार्च सुबह लगभग 5:00 बजे एक वृद्ध महिला मुनक्का देवी की उसके घर के पीछे एक गली में संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी लाश मिली थी। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। घटना की सूचना पर भिटौली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जानकारी में जुट गई। सूचना के अनुसार मृतक मुनक्का देवी 5 मार्च दोपहर से ही घर से लापता थी। गायब होने के कुछ समय बाद परिजन मुनक्का देवी को खोजने लगे।काफी खोजबीन के बाद भी देर रात तक मृतका का कोई सुराग नहीं लगा। 6 मार्च सुबह लगभग 5:00 बजे मृतका मुनक्का देवी के घर के पीछे ही एक गली में उसकी लाश मिली। पुलिस भी कई दृष्टिकोण से घटना की जानकारी में जुट गई। मृतका के पति, उसके बच्चों तथा बहूओं से पुलिस ने बारी बारी से घटना के बारे में जानकारी ली लेकिन देर शाम तक कोई जानकारी नहीं मिली। अंततः फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वाड टीम के सहयोग से पुलिस ने 24 घंटे के अंदर घटना का पर्दाफाश करते हुए हत्यारोपी को दबोच दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *