संपादक -आनन्द कुमार पाण्डेय की रिपोट
परतावल (महराजगंज) के मुख्य बाजार चौराहे पर रविवार को बजरंग शाखा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अब्दुल्लाह सलीम का पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व बजरंग शाखा के अध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह ने किया।
कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताते हुए जोरदार नारेबाजी की। “योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद” और “देश विरोधी ताकतों मुर्दाबाद” के नारों से पूरा बाजार गूंज उठा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुतले को चौराहे पर लाकर आग के हवाले कर दिया।
काशीनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ किसी भी प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी को समाज बर्दाश्त नहीं करेगा और प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान रमेश गुप्ता, श्रीराम गुप्ता, रविंद्र मद्धेशिया, संतोष मद्धेशिया, प्रभा मद्धेशिया, जयप्रकाश, डॉ. बैजनाथ, सतीश जायसवाल, ओसियर यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, श्याम उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
