पत्रकार उत्पीड़न के मुद्दे पर घुघली ब्लॉक सभागार में हुई पत्रकारों की बैठक

महराजगंज

महराजगंज:जन प्रहरी न्यूज़ घुघली ब्लॉक सभागार में बुधवार को स्थानीय पत्रकारों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं पत्रकार उत्पीड़न के मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है, ऐसे में उनके सम्मान और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

बैठक को संबोधित करते हुए रामचंद्र रावत, अजय श्रीवास्तव, विजय कुमार गुप्ता और संदीप पांडेय ने पत्रकारों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने वर्तमान समय में समाचार संकलन के दौरान आने वाली परेशानियों और उत्पीड़न की घटनाओं को प्रमुखता से उठाया।

वक्ताओं ने पत्रकारों की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ संगठित होकर आवाज उठाने की जरूरत है। बैठक में आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर विवेक जायसवाल, पलटू मिश्रा, रामबदन साहनी, महेश विश्वकर्मा, मदन मुरारी चौबे, रंजीत मोदनवाल, अनिल यादव, बृजेंद्र पांडेय, सुशील मद्धेशिया, रोहित गुप्ता, अरविंद कुमार पटेल, पशुपति पांडे अनुराग जायसवाल, विवेक कुमार पाण्डेय, कृष्ण मोहन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *