भिटौंली/महराजगंज :जन प्रहरी न्यूज़
अप्राकृतिक यौन संबंध एवं पोक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक बाल अपचारी को भिटौली पुलिस ने संरक्षण में लिया है। उसके विरुद्ध दर्ज मुकदमे में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भिटौली पुलिस ने यह कार्रवाई की। भिटौली थाने पर दर्ज मुकदमा संख्या 106/2026 में धारा 137(2) बीएनएस एवं 3/4(2) पोक्सो एक्ट के तहत बाल अपचारी की तलाश की जा रही थी।
मंगलवार को पुलिस टीम ने विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए बाल अपचारी को संरक्षण में ले लिया। इसके बाद उसे किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया गया।
प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि पोक्सो एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं में वांछित बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है।
