अपने ही बोलेरो से दबकर युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

महराजगंज


महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कर्मही के टोला धरमपुर  में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अपने ही बोलेरो वाहन से दबकर अमृत चौधरी (लगभग 30 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।
मृतक अमृत चौधरी, राम बहादुर चौधरी और जीरा चौधरी के इकलौते पुत्र थे। वह तीन बहनों में सबसे छोटे थे। उनकी बहनों में मेनका चौधरी, राधा चौधरी और उजाला चौधरी शामिल हैं। इनमें से दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि सबसे छोटी बहन की शादी अभी बाकी है।
बताया जा रहा है कि अमृत चौधरी की शादी हाल ही में हुई थी, लेकिन अभी उनकी कोई संतान नहीं थी। इकलौते बेटे की असमय मौत से माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव मेभी शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *