भिटौली महराजगंज:घुघली थाना क्षेत्र के मंगलपुर पटखौली में रविवार को घरेलू विवाद के दौरान एक नाबालिग सौतेली बहन ने अपने सौतेले भाई पर कैंची से हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार मंगलपुर पटखौली निवासी 30 वर्षीय अखिलेश सिंह और उसकी नाबालिग सौतेली बहन के बीच घरेलू विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि अखिलेश अपनी मां रिंकी देवी के साथ मारपीट कर रहा था। इसी दौरान पास में बैठी सौतेली बहन नंदिनी सिंह जो कैंची से धागा काट रही थी बीच-बचाव करने पहुंची।इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। गुस्से में नाबालिग सौतेली बहन ने कैंची से अखिलेश के पेट पर वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना पर घुघली पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली भेजा दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एस ओ सूरज कुमार ने बताया कि घायल युवक का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी|
