ग्रामीण पत्रकारों ने भरी हुंकार, संगठन को मजबूत करने पर जोर

महराजगंज

सदर ब्लॉक सभागार में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न
महराजगंज।जन प्रहरी न्यूज़ जिले के सदर ब्लॉक सभागार में रविवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया। बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार समाज की जमीनी समस्याओं को उजागर करने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन संकट की घड़ी में वे अक्सर खुद को असहाय महसूस करते हैं। इसी आवश्यकता को देखते हुए वर्ष 1982 में बाबू बालेश्वर लाल द्वारा संगठन की स्थापना की गई थी, ताकि पत्रकारों को एक सशक्त मंच मिल सके।
उन्होंने संगठन की एकता पर बल देते हुए कहा कि सभी पत्रकारों को एकजुट होकर अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए आगे आना होगा। साथ ही संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने भरोसा दिलाया कि संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय होने पर संगठन मजबूती से उसके साथ खड़ा रहेगा।
इस अवसर पर  दिलीप कुमार पाण्डेय, आनंद कुमार पाण्डेय, विवेक कुमार पाण्डेय, अंबिका दत्त चौबे, दिनेश मिश्रा, विनोद कुमार द्विवेदी, विमलेश कुमार पाण्डेय, अभिनव पाण्डेय, अर्जुन चौधरी, संदीप सिंह, शत्रुघ्न पाण्डेय,नीरज मिश्रा,नागेंद्र दुबे, अमित मिश्रा, मदन मुरारी चौबे, विप्लव मद्धेशिया, सगुन शर्मा, आत्मा सिंह सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
बैठक के अंत में संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *