एक ही गांव से दो नाबालिग लड़कियां लापता, क्षेत्र में मचा हड़कंप

अपराध महराजगंज


परतावल /महराजगंज जन प्रहरी न्यूज़ संपादक -आनन्द कुमार पाण्डेय
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक ही गांव से दो नाबालिग लड़कियों के अचानक लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों की तलाश तेज कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली लड़की (16 वर्ष) 18 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 7 बजे घर से पास के चौराहे पर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
वहीं, उसी गांव की दूसरी नाबालिग लड़की (15 वर्ष) भी उसी दिन सुबह करीब 7 बजे चौराहे पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी और वह भी तब से लापता है। परिजनों ने उसकी भी हर संभव तलाश की, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
दोनों लड़कियों के एक ही दिन और लगभग एक ही समय पर लापता होने से गांव में दहशत और चिंता का माहौल है। परिजनों ने श्यामदेउरवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है और आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच व तलाश अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों लड़कियों का पता लगाकर मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे जल्द से जल्द बच्चियों की सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *