परतावल/महराजगंज:जन प्रहरी न्यूज़ संपादक -आनन्द कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट
पावन पर्व रामनवमी के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह ने अपने परिवार सहित योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली और जनकल्याण को लेकर मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन लिया।
मुलाकात के दौरान काशीनाथ सिंह ने परतावल नगर पंचायत के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, जलनिकासी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
काशीनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि परतावल में विकास कार्यों को जनसहभागिता के साथ योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने जिले में सामाजिक समरसता और सभी वर्गों के संतुलित विकास के लिए शासन से निरंतर सहयोग का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक पहल करने की बात कही।
इस अवसर पर काशीनाथ सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी प्राथमिकता हर व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार के मार्गदर्शन और जनता के सहयोग से परतावल क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
