जन प्रहरी न्यूज़ आनन्द कुमार पाण्डेय
महराजगंज/परतावल
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में नोडल अधिकारी प्राइवेट हॉस्पिटल की जांच टीम ने परतावल स्थित विजय डायग्नोस्टिक सेंटर का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान केंद्र पर योग्य एवं नामित चिकित्सक तथा अल्ट्रासोनोलॉजिस्ट द्वारा कार्य न किए जाने के साथ-साथ पैथोलॉजी और एक्स-रे सेंटर का नवीनीकरण कराए बिना संचालन किए जाने की गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।
स्वास्थ्य मानकों के उल्लंघन को देखते हुए जांच टीम ने डायग्नोस्टिक सेंटर को तत्काल प्रभाव से सीलबंद कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर हो रहे अवैध संचालन को लेकर हड़कंप मच गया।
जांच टीम में डॉ. वीरेंद्र आर्य (नोडल अधिकारी), आदित्य पांडेय (जिला समन्वयक) एवं सुनील उपाध्याय (वरिष्ठ सहायक) शामिल रहे। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में नियमों का उल्लंघन करने वाले निजी अस्पताल व जांच केंद्रों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
