योग्य चिकित्सक के बिना चल रहा माही हॉस्पिटल, ओटी व ओपीडी सील

महराजगंज

परतावल / महराजगंज

जन प्रहरी न्यूज़ आनन्द कुमार पाण्डेय
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में नोडल अधिकारी प्राइवेट हॉस्पिटल की जांच टीम ने गोरखपुर रोड स्थित गोधवल में संचालित माही हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अस्पताल में कोई भी योग्य चिकित्सक उपलब्ध नहीं पाया गया, जिसे गंभीर लापरवाही मानते हुए टीम ने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) एवं ओपीडी कक्ष को सीलबंद कर दिया।
स्वास्थ्य मानकों के उल्लंघन पर की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि मरीजों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों पर सख्ती जारी रहेगी।
जांच टीम में डॉ. वीरेंद्र आर्य (नोडल अधिकारी), आदित्य पांडेय (जिला समन्वयक) तथा सुनील उपाध्याय (वरिष्ठ सहायक) शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *