नहर में मिले शव की हुई शिनाख्त, कुख्यात गैंगस्टर निकला,  मृतक गोरखपुर-बस्ती मंडल में 24 मुकदमे दर्ज, पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि

महराजगंज


भिटौली/महराजगंज। जन प्रहरी न्यूज़
भिटौली थाना क्षेत्र के देविया शाखा नहर में सोमवार को मिले अज्ञात शव की पहचान कुख्यात गैंगस्टर गौतम उर्फ संदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों की शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
पुलिस के अनुसार मृतक गौतम उर्फ संदीप पर गोरखपुर-बस्ती मंडल के विभिन्न जिलों में कुल 24 गंभीर मुकदमे दर्ज थे। इनमें लूट, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। गोरखपुर में पांच, कुशीनगर में दो, संतकबीरनगर में तीन, महराजगंज कोतवाली में दस, निचलौल में दो तथा सिंदुरिया में दो मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि गौतम बीते कुछ समय से फरार चल रहा था। सोमवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने नहर से शव बरामद किया। शिनाख्त के बाद मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में उसके पैतृक गांव परसा गिदही में अंतिम संस्कार कराया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *