परतावल/महराजगंज।जन प्रहरी न्यूज़ नगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या-10 शिवनगर (छातीराम के दक्षिण टोला) निवासी फ्लाइंग ऑफिसर चंद्रेश सिंह के 18 माह की कठिन सैन्य प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रथम बार गृह आगमन पर क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। परतावल चौराहे से लेकर उनके आवास तक सैकड़ों लोगों का काफिला उनके साथ चला और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ फ्लाइंग ऑफिसर चंद्रेश सिंह का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि चंद्रेश सिंह जैसे युवा राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए समर्पित ऐसे वीर जवान समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके चयन और उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र को गर्व है।
रविवार को परतावल चौराहे पर आयोजित स्वागत समारोह में भारत माता की जय के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। लोगों ने मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी तथा फ्लाइंग ऑफिसर चंद्रेश सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में महेंद्र सिंह, अजय शर्मा, राजन वर्मा, अवधेश सिंह, किशन चौरसिया, किशन यादव, सतीश चौधरी, पवन यादव, विजय कुमार सैनी, दयाशंकर सिंह, रिंकू सिंहसभासद,अनिल सिंह, विजय कुमार, मानसिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे।
फ्लाइंग ऑफिसर चंद्रेश सिंह की इस उपलब्धि से परतावल क्षेत्र में खुशी की लहर है तथा युवाओं में देश सेवा के प्रति नया उत्साह देखने को मिल रहा है।
