जन प्रहरी न्यूज़ | महराजगंज
महराजगंज जनपद के घुघली थाने का वार्षिक निरीक्षण श्रीमान DIG गोरखपुर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों का संधारण, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, परिसर की साफ-सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने अभिलेखों की अद्यतन स्थिति की जांच करते हुए रिकॉर्ड के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर जोर दिया। मालखाना एवं शस्त्रागार की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही थाना परिसर की स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान उपस्थित पुलिस बल को अनुशासन, समयबद्ध कार्यवाही एवं जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने पर विशेष बल दिया।
निरीक्षण के अंत में थाना स्तर पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की |
