महराजगंज। जन प्रहरी न्यूज़ समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सत्यभामा सिंह एवं उनके पति जितेन्द्र सिंह के 27वें वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर बधाइयों का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने दंपति को शुभकामनाएं देते हुए सुखमय दांपत्य जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि सत्यभामा सिंह सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर महिलाओं की आवाज बुलंद करने का कार्य कर रही हैं। उनके नेतृत्व में महिला सभा संगठन को मजबूती मिली है तथा वे समाजहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रही हैं।
वैवाहिक जीवन के 27 वर्ष पूर्ण होने पर समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने ईश्वर से दंपति के स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं।
