श्यामदेउरवा पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

महराजगंज


महराजगंज। जन प्रहरी न्यूज़ अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामदेउरवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना श्यामदेउरवा की टीम लगातार संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कतरारी नहर पुलिया के पास पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान युवक के पास से एक अदद देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान अंकुल सिंह पुत्र नागेंद्र सिंह निवासी ग्राम अतरौलिया थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना श्यामदेउरवा में मुकदमा अपराध संख्या 136/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामानुज सिंह यादव, उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत तिवारी, हेड कांस्टेबल प्रमोद यादव, कांस्टेबल इस्त्याक आलम अंसारी एवं कांस्टेबल अविनाश सिंह शामिल रहे।
श्यामदेउरवा पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *