संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

महराजगंज


भिटौली महाराजगंज जन प्रहरी न्यूज़
भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरवा  टोला पिपरिया में गांव के ही एक युवक की पुलिया के नीचे शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर देउरवां गांव निवासी हकामुद्दीन उम्र 35 वर्ष रविवार की देर रात लगभग 10:00 बजे से घर से गायब था। परिजन भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। परिजनों ने सोचा कि आसपास गांव में ही कहीं गया होगा अभी आ जाएगा लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। लक्ष्मीपुर देउरवा से कमता बुजुर्ग तक जाने वाली मार्ग पर पिपरिया के समीप   एक पुलिया है। पुलिया के नीचे हकामुद्दीन गिरा पड़ा था। सुबह 5:00 बजे जब भोर हुआ तो ग्रामीणों का खेतों की तरफ आना-जाना शुरू हो गया। किसी की नजर पुलिया के नीचे गिरे हकामुद्दीन के शव पर पड़ा।  हकामुद्दीन के शव की शिनाख्त होने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर परिजन भी पहुंच गए और रोने चिल्लाने लगे। ग्राम प्रधान ने स्थानीय थाना भिटौली पर घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गए और घटना की जानकारी में जुट गए। मृतक के पिता की मृत्यु बीते 8 वर्ष पहले ही हो गई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था। मृतक के शरीर पर कई जगह गहरे चोट के निशान मिले हैं जिससे परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई  है। मृतक के तीन छोटी-छोटी लड़कियां हैं।पत्नी सरवर जहां का रो-रो कर बुरा हाल है। वह रो-रो कर बोल रही थी कि मेरे पति की हत्या कर दी गई है। मृतक हकामुद्दीन मजदूरी करके अपने घर परिवार का परवरिश करता था। वह बहुत ही होनहार युवक था। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच कर घटना के बारे जानकारी ली एवं मौके से साक्ष्य भी एकत्रित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *