मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर ड्राइवरों व कर्मचारियों का सम्मान

महराजगंज


भिटौंली । मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज में गुरुवार को एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक उपेंद्र मिश्र ने विद्यालय के वाहन चालकों (ड्राइवरों) एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपेंद्र मिश्र ने कहा कि मजदूर दिवस हर वर्ष 1 मई को श्रमिकों के अधिकारों, उनके संघर्षों और समाज में उनके अमूल्य योगदान के सम्मान में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि श्रमिक वर्ग समाज की रीढ़ है, जिनके परिश्रम से हर क्षेत्र में प्रगति संभव हो पाती है। ऐसे में उनके कार्यों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।
उन्होंने आगे कहा कि यह दिन श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उनके हितों की रक्षा के लिए संकल्प लेने का भी अवसर प्रदान करता है। विद्यालय परिवार द्वारा इस परंपरा को निभाते हुए कर्मचारियों के सम्मान का यह प्रयास सराहनीय है।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या करुणामणि पटेल सहित कैमलिया सरकार, मनमीत पटेल, रमेश चंद पटेल, महेंद्र उपाध्याय, नेहा मद्धेशिया, नेहा पटेल, उषा सिंह, सीमा पांडे और राहुल जायसवाल समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा। समारोह का वातावरण उत्साह और सम्मान से ओत-प्रोत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *