ऑटो का CNG सिस्टम तोड़कर चोरी

महराजगंज


भिटौली, महराजगंज
भिटौली थाना क्षेत्र के  पचरुखिया तिवारी  में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सीएनजी ऑटो को निशाना बनाते हुए उसका CNG सिस्टम तोड़कर चोरी कर लिया।  जानकारी के अनुसार पचरुखिया तिवारी निवासी केदारनाथ  अपने निजी सीएनजी ऑटो से ही अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रोज़ की तरह 27 अप्रैल की रात लगभग 10 बजे उन्होंने अपना ऑटो घर के बाहर खड़ा किया और सोने चले गए।
सुबह जब उन्होंने ऑटो स्टार्ट करने की कोशिश की तो वह चालू नहीं हुआ। मिस्त्री को दिखाने पर पता चला कि रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने ऑटो का CNG सिस्टम खोलने का प्रयास किया और असफल होने पर उसे तोड़कर चोरी कर लिया।
घटना स्थल के सामने स्थित देसी शराब की दुकान पर लगे सी सी टी वी  कैमरे में चोर की हरकत कैद होने की संभावना जताई जा रही है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की  जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *