सेवा संकल्प यात्रा अभियान के तहत गांव में चला स्वच्छता अभियान

महराजगंज

घुघली।जन प्रहरी न्यूज़ सेवा संकल्प यात्रा अभियान के तहत विकासखंड घुघली के बांसपार नूतन गांव में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व शेषमणि गौतम ने किया। ग्रामीणों के सहयोग से गांव के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई की गई।
इस दौरान ग्रामीणों ने अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की अपील की गई। आयोजकों ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ गांव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। सामूहिक प्रयास से ही गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *