राज पब्लिक स्कूल बेलवा बुजुर्ग में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव

महराजगंज


महराजगंज। परतावल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बेलवा बुजुर्ग स्थित राज पब्लिक स्कूल में 23 मार्च को वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पनियरा विधायक माननीय ज्ञानेन्द्र उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बाहर से आए कलाकार  का विशेष योगदान रहा।
विद्यालय के प्रबंधक तीर्थराज , प्रधानाचार्य राहुल यादव , दीपक, गविश, ओम प्रकाश शुक्ला, मोहन, बाबू साहेब सहित समस्त विद्यालय परिवार की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
वार्षिक उत्सव में अभिभावकों और स्थानीय लोगों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और बढ़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *