गांधी-शास्त्री जयंती पर ब्लॉक परिसर में चला स्वच्छता अभियान
ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश, ध्वजारोहण कर महापुरुषों को किया नमन

महराजगंज

परतावल/महराजगंज:जन प्रहरी न्यूज़ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बुधवार को परतावल ब्लॉक परिसर में श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। स्वच्छ परिसर और स्वच्छ समाज के निर्माण में सभी की सहभागिता आवश्यक है।
इस अवसर पर के.के. शुक्ला, श्यामसुंदर तिवारी, दीपक पांडेय, सुधीर सिंह, रोशन, अखिलेश सहित ब्लॉक परिसर के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को याद करते हुए स्वच्छता एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *