बेलवा बुजुर्ग में कई दिनों से स्ट्रीट लाइटें खराब, पूरे गांव में पसरा अंधेरा

महराजगंज



परतावल/सिसवा मुंशी ।अनुज़ राज जन प्रहरी न्यूज़ जनपद महराजगंज के विकासखण्ड परतावल के ग्राम पंचायत बेलवा बुजुर्ग में पिछले कई दिनों से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। जिसके चलते शाम होते ही पूरे गांव में अंधेरा छा जाता है और ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगी अधिकांश स्ट्रीट लाइटें शोपीस बनी हुई हैं। शिकायत के बावजूद अभी तक मरम्मत नहीं कराई गई है। रात में अंधेरे के कारण महिलाओं और बुजुर्गों को घर से निकलने में डर लगता है। साथ ही अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी की घटनाओं का भी अंदेशा बना रहता है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और ग्राम प्रधान से जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *