नाबालिग किशोरी को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

महराजगंज अपराध

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के एक वार्ड की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में दोषी आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

  जानकारी के अनुसार नगर पंचायत परतावल के एक वार्ड की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी अपनी मां व दादी के साथ रहती है। पिता व भाई रोजी रोजगार के लिए बाहर रहते हैं। बीते एक जुलाई को उसके बगल का रहने वाला एक युवक उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। घर पर उसकी तलाश शुरू हो गई। किशोरी की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया। मामले की विवेचना कर रहे उप निरीक्षक अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी युवक अविनाश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *