परतावल/महराजगंज । स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर पंचायत परतावल स्थित ब्लॉक परिसर से ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल नजर आया और भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा के दौरान ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसकी गरिमा और सम्मान की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। देश के सम्मान और तिरंगे की शान के लिए प्रत्येक नागरिक को सदैव समर्पित रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि तिरंगा हमें देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के लिए किए गए बलिदानों की याद दिलाता है। राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशप्रेम की भावना हर नागरिक के मन में होनी चाहिए।
तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ला, निर्भय सिंह, विवेक पटेल,इंद्रजीत तिवारी,दीपक पाण्डेय, गणेश पाण्डेय, योगेंद्र पाण्डेय, महेंद्र सिंह, अजय कुमार गौतम सहित ब्लॉक के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
यात्रा के दौरान कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों ने पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज लहराया और देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। तिरंगा यात्रा ने क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया।
